Spread the love

Times Himachal : आईजीएमसी शिमला में वायरल बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे 2 मरीजों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है।

Besøk DoubleU Casino Norge for en samlet oversikt over tjenesten.

एक मरीज की हालत में सुधार होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दूसरे मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आईजीएमसी प्रबंधन ने पुराने कोविड वार्ड को स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि विगत बुधवार को टांडा मैडीकल कालेज में 4 मामले स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, दिल्ली में बीते 24 घंटे में एच 1 एन। के 166 मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है।

By admin

Leave a Reply