Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। राज्य के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 73.2, गुलेर 29.0, कांगड़ा 22.8, नयना देवी 12.8, जोगिंद्रनगर 11.0 व नगरोटा सूरियां में 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिली हुई है। वहीं राज्य में भूस्खलन से 68 सड़कें अभी भी बाधित हैं।

मानसून सीजन में अब तक 249 लोगों को गंवानी पड़ी जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 249 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 401 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 103 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 32 पक्के और 65 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 432 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 380 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,18,388.50 लाख रुपये पहुंच गया है।

3 सितंबर तक खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अगस्त को राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 अगस्त व 4 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जबकि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Informasjon om spilleautomater gratis gjør det enklere å sammenligne mulighetene.

मानसून में अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश
माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार मानसून सीजन में हिमाचल में सामान्य से कम वर्षा हुई है। 20 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में 540 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 598 मिलीमीटर वर्षा सामान्य मानी जाती है। इस तरह सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई। शिमला, कुल्लू और सिरमौर में वर्षा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि शेष नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त में भी बादलों ने उम्मीद से कम साथ दिया। एक से 28 अगस्त तक प्रदेश में 203 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 241 मिलीमीटर है। इस तरह अगस्त में अब तक करीब 16 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

By admin

Leave a Reply