Spread the love

शिमला : मंडी नेशनल हाईवे-205 (घंडल) घणाहट्टी के पास एक बार फिर भूस्खलन हुआ हैं। घंडल के पास पिछले साल भी भूस्खलन हो चुका हैं। उसके बाद काफी समय तक यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द रही हैं। जिसके चलते 8 जिलों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में लोगों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने घंडल सड़क पर ओवर वैली ब्रिज का निर्माण किया गया हैं। लेकिन शुक्रवार को इस ब्रिज के ठीक साथ हल्का भूस्खलन हुआ हैं। जिससे आस पास के लोगों में डर हैं। इस भूस्खलन से वैली ब्रिज को भी खतरा हो सकता हैं।इसी को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और साइड विजिट की गई हैं। बता दे कि बरसात के चलते इन दिनों प्रदेश भर में भारी नुकसान आंका जा रहा हैं। जिसके चलते लोगों को एक बार फिर डर सता रहा है कि कहीं इस भूस्खलन के बाद कोई बड़ा हादसा घंडल में पेश न आए।

 शिमला डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि घंडल में ओवर वैली ब्रिज के साथ हल्की मिट्टी का गिर गई हैं। ब्रिज पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एनएच के साइड इंजीनियर व नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर स्थित का जायजा लिया हैं। जिसके अनुसार हल्का भूस्खलन आया हैं। किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ हैं। साथ ही ओवर वैली ब्रिज को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

By admin

Leave a Reply