Times Himachal : धर्मपुर क्षेत्र के जाबली में सुबह हुई बारिश के दौरान एक दुकान के पास अचानक भारी मात्रा में पानी पहुंच गया। पानी का तेज बहाव देखकर दुकान में मौजूद दुकानदार ने समय रहते बाहर निकलकर भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकानदार दुकान से बाहर निकलता है। उसके कुछ ही क्षण बाद दुकान के ऊपर से भारी मात्रा में पानी तेज बहाव के साथ नीचे आता है। अचानक आए पानी से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि सुबह हुई बारिश के बाद जाबली और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और बारिश के पानी के तेज बहाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Mange søger online casino danmark – her er udenlandske alternativer rangeret.
धर्मपुर क्षेत्र में इन दिनों बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। कई जगहों पर सड़कें बंद होने से आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान नदी-नालों और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। जाबली में दुकान के पास हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। वीडियो में कुछ ही सेकंड में पानी के अचानक बढ़े बहाव को देखा जा सकता है।
