Spread the love

Times Himachal : जिला मंडी के पुलिस थाना सरकाघाट के अंतर्गत आने वाले बसंतपुर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Individua il miglior casino online in base a prelievi, live e supporto.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनील कुमार (47) निवासी गांव बसंतपुर के रूप में हुई है। सोमवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में धारा 194 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक वर्तमान में शाखा डाकघर रखोह में सेवारत था। एचएचओ सरकाघाट रजनीश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply