Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर निर्माणाधीन भवन की छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत नेरना में हुआ। मृतक की पहचान देशराज (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देशराज निर्माणाधीन भवन की छत पर थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए।उनके गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में शोक का माहौल

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By admin

Leave a Reply