Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर पंजाब से आई एक नाबालिग लड़की का कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मानपुरा स्थित खेड़ावाली रोड का है। बताया जा रहा है कि पंजाब के बनूड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग भांजी के साथ खेड़ावाली रोड पर कैंसर का उपचार कराने आई थी। इलाज के बाद जब दोनों पैदल जा रही थी, तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। गाड़ी में सवार 3-4 नकाबपोश युवकों ने नाबालिग को जबरन खींचकर कार के भीतर धकेल दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने तुरंत इसकी सूचना मानपुरा पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply