Times Himachal : हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के धंसने के लिए केवल भारी बारिश ही जिम्मेदार नहीं है। कमजोर भूगर्भीय संरचना, अवैज्ञानिक कटान व अनियोजित निर्माण से प्रदेश के पहाड़ दरक रहे हैं। 2025 में मई से सितंबर तक भूस्खलन की 4,644 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें से सबसे ज्यादा कुल्लू जिला में हुई हैं। अध्ययन में यह बातें सामने आई हैं। यह अध्ययन निदेशक आपदा प्रबंधन एवं विशेष सचिव डॉ. पुष्पेंद्र राणा, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. रितेश कपूर और राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र की साइंटिफिक प्रोफेशनल नेहा ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया है।
विशेषज्ञों के अनुसार भूस्खलन के लिए केवल बारिश की मात्रा को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। यह केवल ट्रिगर है। कुल्लू में 1,017.2 मिलीमीटर बारिश के बावजूद भूस्खलन सबसे अधिक हुए। पश्चिमी हिमालय की कमजोर भूगर्भीय बनावट के कारण यहां की चट्टानें और ढलानें अपेक्षाकृत संवेदनशील हैं। मूसलाधार बारिश से मिट्टी में पानी व दबाव बढ़ता है, जबकि कम समय में अत्यधिक बारिश और बादल फटने से अचानक भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।
Find out more about high roller bonuses here, with notes on big-deposit offers and their caps.
आठ साल में 6,494 बड़े भूस्खलन
2018 से 2025 के बीच प्रदेश में 6,494 बड़े भूस्खलन दर्ज किए गए। इनमें करीब 85 प्रतिशत यानी 5,502 घटनाएं 2023 में हुईं। इस अवधि में कुल्लू में 2,676 और शिमला में 2,207 बड़े भूस्खलन हुए। चंबा में 373 और मंडी में 316 घटनाएं हुईं।
