Times Himachal : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत सेईकोठी के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को एक माह का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही बीडीओ तीसा को ग्राम रोजगार सेवक का मौजूदा पंचायत से तत्काल तबादला करने के निर्देश दिए गए हैं।
मामला सेईकोठी पंचायत के ओहला गांव से जुड़ा है। पंचायत सनवाल के मकन गांव निवासी मान सिंह पुत्र कर्म चंद ने मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने की शिकायत की थी। उन्होंने निदेशक, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को शिकायत भेजकर विभागीय जांच, सरकारी धन की वसूली और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी।
बीडीओ तीसा की जांच रिपोर्ट में शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार, पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों के सत्यापन, अभिलेखों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के पालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके आधार पर तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
See this 10 free spins no deposit required guide for a clear look at wagering, max bet limits and expiry dates.
ग्राम रोजगार सेवक को नोटिस, तबादले के निर्देश
एडीसी अमित मेहरा ने बताया कि मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को एक माह का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही बीडीओ तीसा को उसे मौजूदा पंचायत से तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब विभागीय जवाब और सरकारी सहायता की वसूली से जुड़े पहलुओं पर आगे की प्रक्रिया होगी।
