36.70 लाख में से 13.10 लाख ही लौटाए
शिकायतकर्ता के अनुसार रकम लेने के बाद आरोपी ने पैसे वापस करने में कथित तौर पर आनाकानी शुरू कर दी। काफी समय बीतने के बावजूद पूरी रकम वापस नहीं मिली। शिकायत में कहा गया है कि अब तक 13.10 लाख रुपये ही लौटाए गए हैं, जबकि 23.60 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि रकम वापस नहीं मिलने के कारण उसे पंजाब के मोहाली में मकान निर्माण के लिए होम लोन लेना पड़ा।
मामले में शिकायतकर्ता ने आरोपी पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस अब इस आरोप की भी जांच कर रही है।
Ha érdekel a no deposit bonus codes hungary 2026, érdemes ezt az oldalt átnézni.
शिकायत में आरोपी पर अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम लेने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोपी की दवा आपूर्ति से जुड़ी कारोबारी गतिविधियों, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर रही है। आठ चेक के माध्यम से हुए लेन-देन, वापस की गई रकम और कथित तौर पर बकाया राशि से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच का हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
