112 नंबर पर मिलती है तुरंत पुलिस मदद
ईआरएसएस-112 देश की आपातकालीन सेवा है। किसी व्यक्ति को पुलिस की तत्काल मदद की जरूरत हो तो वह 112 नंबर पर कॉल कर सकता है। कॉल मिलने के बाद उसकी जानकारी संबंधित पुलिस टीम तक पहुंचाई जाती है। इसके बाद मौके के लिए पुलिस वाहन और कर्मचारियों को भेजा जाता है। इस पूरी व्यवस्था में फोन उठाने वाले कर्मचारी, कॉल की जानकारी आगे भेजने वाले कर्मचारी, पुलिस वाहन में तैनात जवान और जिला पुलिस की टीम मिलकर काम करती है।

अब नंबर-1 बने रहना चुनौती
हिमाचल पुलिस के लिए यह उपलब्धि जरूर बड़ी है, लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती इस प्रदर्शन को लगातार बनाए रखना होगी। खासकर हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में कई इलाके ऐसे हैं जहां खराब सड़क, दूरी और मौसम के कारण पुलिस को मौके तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसके बावजूद अगर आपात कॉल पर पुलिस कम समय में लोगों तक पहुंचती है तो इससे आम लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है।