Spread the love

Times Himachal : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की विशेष सेल ने शोघी के पास एक युवक को करीब 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 2 अक्तूबर को विशेष सेल की टीम शोघी पुलिस चौकी के नजदीक एनएच-05 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकत करते हुए अपनी जींस की जेब से कोई वस्तु निकालकर पैरों के नीचे छिपाने लगा।

पुलिस टीम ने युवक की सीट की तलाशी ली तो वहां सिगरेट की एक डिब्बी बरामद हुई। डिब्बी के अंदर पारदर्शी पॉलिथीन पाउच में हल्के भूरे रंग का पदार्थ रखा था। जांच करने पर पदार्थ चिट्टापाया गया, जिसका वजन करीब 12 ग्राम निकला। आरोपी की पहचान मयंक नेगटा (25) निवासी तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना बालूगंज (वेस्ट) में अभियोग संख्या 208/2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Az aktuális 2026-os információk: online kaszinó játékok.

By admin

Leave a Reply