मानसून में 366 लोगों की गई जान, 144 मकान हुए तबाह, 3412.80 करोड़ का नुकसान
राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बरसात में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 366 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 614 लोग घायल हुए हैं। चार लोग लापता हैं। आपदा में 579 मवेशियों की भी जान गई है। बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं से 43 पक्के और 101 कच्चे मकान पूरी तरह नष्ट हुए हैं। वहीं, 161 पक्के और 365 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। जिलावार आंकड़ों में शिमला में सबसे अधिक 23 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके बाद चंबा में 22, कांगड़ा में 19, मंडी और लाहौल-स्पीति में 18-18 तथा सिरमौर में 16 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, वर्ष 2023 और 2025 के मानसून सीजन की तुलना में इस वर्ष सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद जानमाल के नुकसान और मकानों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राज्य को राहत और पुनर्वास के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की जरूरत है। प्रदेश के 12 जिलों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन 3412.80 करोड़ रुपये किया गया है। सबसे अधिक 2531.84 करोड़ रुपये का नुकसान सड़क और पुलों को हुआ है। करीब 6215 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुईं। जल शक्ति क्षेत्र में 385 करोड़ रुपये का नुकसान और 4784 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
| वर्ष | वास्तविक वर्षा (मिमी) | प्रतिशत अंतर |
|---|---|---|
| 2015 | 638.2 | -16 |
| 2016 | 623.9 | -18 |
| 2017 | 717.2 | -6 |
| 2018 | 927.0 | +21 |
| 2019 | 686.9 | -10 |
| 2020 | 567.4 | -26 |
| 2021 | 688.6 | -10 |
| 2022 | 716.2 | -2 |
| 2023 | 886.0 | +21 |
| 2024 | 600.8 | -18 |
| 2025 | 1022.5 | +39 |
| 2026 | 652.3 | -11 |
राज्य में लगातार चार दिन बरसेंगे बादल
Derítsd ki, mire figyelj: magyar online kaszinó.
मानसून के हिमाचल में आगमन और वापसी की तिथियां(1997-2026)
| वर्ष | आगमन (Onset) | वापसी (Withdrawal) |
|---|---|---|
| 1997 | 27 जून | 23 सितंबर |
| 1998 | 17 जून | 28 सितंबर |
| 1999 | 20 जून | 21 सितंबर |
| 2000 | 09 जून | 23 सितंबर |
| 2001 | 23 जून | 18 सितंबर |
| 2002 | 04 जुलाई | 20 सितंबर |
| 2003 | 27 जून | 27 सितंबर |
| 2004 | 18 जून | 27 सितंबर |
| 2005 | 26 जून | 28 सितंबर |
| 2006 | 30 जून | 27 सितंबर |
| 2007 | 26 जून | 02 अक्टूबर |
| 2008 | 13 जून | 29 सितंबर |
| 2009 | 30 जून | 28 सितंबर |
| 2010 | 5 जुलाई | 28 सितंबर |
| 2011 | 25 जून | 26 सितंबर |
| 2012 | 27 जून | 26 सितंबर |
| 2013 | 15 जून | 19 सितंबर |
| 2014 | 1 जुलाई | 5 अक्तूबर |
| 2015 | 24 जून | 29 सितंबर |
| 2016 | 21 जून | 5 अक्तूबर |
| 2017 | 01 जुलाई | 30 सितंबर |
| 2018 | 27 जून | 1 अक्टूबर |
| 2019 | 02 जुलाई | 11 अक्तूबर |
| 2020 | 24 जून | 30 सितंबर |
| 2021 | 13 जून | 10 अक्तूबर |
| 2022 | 29 जून | 3 अक्तूबर |
| 2023 | 24 जून | 6 अक्तूबर |
| 2024 | 27 जून | 2 अक्तूबर |
| 2025 | 20 जून | 26 सितंबर |
