Times Himachal : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अक्तूबर में ही प्रदेश के कई इलाकों में दिसंबर जैसी ठंड महसूस होने लगी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को हालांकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है।
कुकुमसेरी में माइनस 0.4 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुकुमसेरी में पारा शून्य से नीचे चला गया है। केलांग और ताबो में भी तापमान काफी कम रहा। इससे पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर और तेज हो गया है।

प्रमुख क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान