Times Himachal : पुलिस जिला देहरा के विभिन्न क्षेत्रों से लापता चार लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच रानीताल के कोठार में स्कूल के बाहर से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल गई युवती लापता
पुलिस के अनुसार, भंगवार निवासी दीपांशु ने बताया कि वह 17 अक्तूबर को सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बहन को कोठार स्थित स्कूल के बाहर छोड़कर गया था। इसके बाद युवती लापता हो गई। परिजनों की ओर से तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया।पुलिस ने एफआईआर संख्या 80/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (6) में मामला दर्ज किया है। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।
W poradniku o kasyno blik opisujemy na co uważać przy pierwszym depozycie.
ये अभी तक लापता
बता दें कि वनखंडी के वगरोट गांव से 27 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय कृष शर्मा और सक्षिव शर्मा को 84 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग व्यास नदी के किनारे मिले थे। वहीं, नौशहरा निवासी 80 वर्षीय रंजना कुमारी भी 3 अक्तूबर से लापता है। इसके अलावा गुलेर निवासी 20 वर्षीय मानसी 16 अक्तूबर को ब्यूटी पार्लर मैं काम करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस सभी मामलों में तलाश अभियान जारी रखे हुए है।
