सोलन : पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण सोलन शहर के कथेड़ बाइपास पर एक डंगा ध्वस्त हो गया। जिससे एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। इसी तरह चंबाघाट के पास हुई पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा NH पर गिरा है।सोलन जिला में भी पिछले 4-5 दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हुई है। इस दौरान पिंजौर- शिमला नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही गई।रविवार को दिन के समय सोलन शहर में करीब 3 घंटे तक भारी बारिश हुई। इससे नालों का जल स्तर बढ़ गया। साथ ही कई जगह पर डंगे भी गिर गए हैं। सोलन शहर के बाईपास कथेड़ पर गुरुकुल स्कूल के पास सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर मकान के नीचे एक बड़ा डंगा गिर गया। इससे ऊपर बने मकान को खतरा पैदा हो गया है। जल्द ही यहां पर सुरक्षा के प्रयोग नहीं किए गए तो कोई भी अनहोनी घट सकती है।
गौरतलब है कि यहां 3 दिन पहले भी डंगा गिर गया था। जिसके चलते कॉलोनी को जाने वाला रास्ता बंद हो गया था। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 3 की पार्षद रजनी ने इस मामले में कहा कि की घटना की जानकारी तहसीलदार और जिला प्रशासन को दे दी गई है।
