Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक 16 वर्षीय किशोरी ने सुसाइड कर लिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस को किशोरी का मोबाइल फोन और एक  सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पुलिस थाना पुरुवाला का है। प्रारंभिक तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि किशोरी ने यह कठोर कदम उठाने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वहीं, मिले सुसाइड नोट में उसने एक नाबालिग युवक पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका के पिता द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply