Times Himachal : भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी आज लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तय करना चाहिए कि वह वास्तव में क्या करना चाहती है। एक ओर संसद में कार्यवाही नहीं चलने देती और दूसरी ओर सड़कों पर बहस की मांग करती है।
राहुल गांधी चुनाव गलत मानते हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते : ठाकुर
पंजाब की इंसाफ रैली पर भी साधा निशाना
अनुराग ठाकुर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कांग्रेस की ओर से 4 नवंबर को पंजाब के संगरूर में इंसाफ रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने का कार्यक्रम है। कांग्रेस की ओर से इस रैली को पंजाब के अधिकारों, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दे उठाने का मंच बताया गया है। वहीं, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने इसी आयोजन के संदर्भ में कांग्रेस के पुराने राजनीतिक रिकॉर्ड और 1984 की घटनाओं को लेकर पार्टी नेतृत्व से जवाब मांगा है।