Times Himachal : एक छात्रा ने स्कूल में विज्ञान की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत बताई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उसे गंभीरता से लिया। चंबा जिले के तीसा स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विद्यार्थियों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस लैब के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही स्कूल में आठ अतिरिक्त कमरे बनाने का भी एलान किया।
तीसा स्कूल में हुआ यह संवाद विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा। एक ओर उन्हें मुख्यमंत्री से सीधे अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला, वहीं स्कूल के विकास के लिए साइंस लैब और अतिरिक्त कमरों की घोषणा भी हुई।
