Times Himachal : राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा सकोह के शिव मंदिर नाला के पास मृत मिली। घटना के बाद परिजनों ने कॉलेज की एक अध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की मां का दावा है कि अध्यापिका के कथित व्यवहार और कॉलेज में सार्वजनिक रूप से हुई बेइज्जती के कारण उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह पुलिस थाना धर्मशाला को सकोह के शिव मंदिर नाला के पास एक युवती की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए। एसपी ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा की मौत के पीछे क्या परिस्थितियां और कारण रहे। अध्यापिका के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।