Spread the love

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के खिल्ल गांव में सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय एक युवक की मौत हो गई. इस युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले 20 वर्षीय उदय कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीनों से अपने साथियों के साथ सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा था.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उदय अपने साथियों के साथ रोज़ाना खिल्ल गांव से बरड़ तक दौड़ लगाता था. इसी बीच शनिवार शाम को दौड़ लगाने के दौरान सुन्हाणी पुल पर उसके जूते का फीता खुल गया, जिसे बांधने के वह नीचे बैठा तो उठ ही नहीं पाया. उदय को जमीन पर ऐसे बेहोश पड़ा देखा उसके साथी उसे उठाकर बरठीं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

By admin

Leave a Reply