Times Himachal : हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों से लेकर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों तक अगले सात दिनों में बारिश या बर्फबारी के कोई विशेष आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग की ओर से 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके चलते प्रदेश में मौसम की गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
