Times Himachal : पालमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अप्पर डाढ़ में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे नुकीली वस्तु से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अप्पर डाढ़ निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसने और उसके छोटे भाई पंकज ने दिनभर खेत में काम किया था।शाम को पंकज दुकान की ओर चला गया, जबकि रात करीब 9 बजे संतोष अपने परिवार सहित कमरे में सो रहा था। इसी दौरान पंकज खून से लथपथ हालत में कमरे में पहुंचा। पंकज ने अपने भाई को बताया कि उसके पड़ोस के 3 लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा उनमें से एक व्यक्ति ने किसी नुकीली वस्तु से उसके पेट पर वार कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस थाना पालमपुर में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) व 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।




