Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में सड़क निर्माण के लिए विस्फोट के दौरान चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुरंग में विस्फोट करने से पहले जरूरी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे और साथ ही, घटनास्थल के पास से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को भी नजरअंदाज किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार (31), रवि कुमार (31), राकेश कुमार (27) और राजेश कुमार (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 18 नवंबर को ठियोग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दिनेश कुमार (36) की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की और गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

By admin

Leave a Reply