सोलन : हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की आज 116वीं जयंती पर सिरमौर कल्याण मंच ने सोलन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे इस मौके पर डॉ. परमार को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मुरारी मार्केट में एक ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित कियागया, जिसमें 50 के ,करीब लोगों ने रक्तदान किया।
सिरमौर कल्याण मंच के महासचिव डॉक्टर राम गोपाल शर्मा ने कहा कि डॉ. परमार की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लड डोनेशन के अलावा कवि गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। जयंती पर डॉक्टर परमार को याद किया गया और यह प्रण लिया गया कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर प्रदेश की प्रगति में योगदान करेंगे।
इस मौके पर देश के जाने माने व्यवसायी LD शर्मा और प्रदेश में फलोत्पादन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. DP शर्मा को पुरस्कृत किया गया। रात को होने वाले कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री डाक्टर धनी राम शांडिल विशेष अतिथि होंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
