सोलन : सिरमौर कल्याण मंच सोलन की ओर से वीरवार को हिमाचल निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुबह 9 बजे सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के हिमाचल प्रदेश के गठन के लिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके भगीरथी प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों के लिए रोल मॉडल बना है। उनकी जयंती पर उनको नमन करना मेरे से लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष बलदेव चौहान ने कहा कि डॉ. परमार युग पुरूष और युग दृष्टा थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हिमाचल आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मंमगाई, महासिचव डॉ रामगोपाल शर्मा, डॉ.एसएस परमार, डॉ. एसएल वर्मा, डॉ.लोकेश मंमगाई, नरेंद्र चौहान, संतराम वर्मा, राजेंद्र शर्मा,के आर कश्यप, सुखदर्शन ठाकुर, जय ठाकुर, महेंद्र गौतम, अजय कंवर, मियां प्रेम सिंह, दर्शन सिंह पुंडीर, अक्षय चौहान, यशपाल कपूर, प्रताप सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, नगर परिषद सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कोड़ा व पूर्व चेयरमैन कुलराकेश पंत, पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पार्षद ऊषा शर्मा, एडवोकेट सुभाष बर्मानी, गगन चौहान, रोहित शर्मा, सावित्री सांख्यान, हरिमोहन शर्मा शिव दत्त ठाकुर, बघाट बैंक के पूर्व चेयरमैन मोहन मेहता, नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली समेत अन्य लोगों ने डॉ. परमार को श्रद्धासमुन अर्पित किए।
