Spread the love

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में तैयार सेब एचआरएमएन-99 वैरायटी की महाराष्ट्र में महक बिखरेगी। वहां की सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस संदर्भ में बिलासपुर जिला के घुमारवीं के तहत पनियाला से ताल्लुक रखने वाले प्रगतिशील बागबान हरिमन शर्मा की हाल ही में केंद्रीय सडक़ व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित उनके निवास पर वार्ता हुई है जिसमें सेब की खेती महाराष्ट्र में इंटरडयूज करने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही महाराष्ट्र (पूना) में एक कार्यशाला (किसान सम्मेलन) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरिमन शर्मा को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। स्मरण रहे कि गत वर्ष मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एचआरएमएन 99 सेब की मणिपुर में कॉमर्शियल तौर पर सफलतापूर्वक चर्चा की थी कि हिमाचल प्रदेश के किसान की कड़ी मेहनत से तैयार सेब की खेती मणिपुर में भी सफलतापूर्वक की जा रही है। प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तत्काल अपने निवास स्थान से फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें विस्तृत विवरण एचआरएमएन 99 सेब का किया गया है

By admin

Leave a Reply