दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यानी आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। उनकी यह पीसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा हाल के दिनों में कांग्रेस के दिग्गझ नेताओं और पार्टी से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद हो रही है। आपको बता दें कि उन्होंने कल ही केंद्र सरकार के खिलाफ तेवर दिखाते हुए कहा था कि मैं किसे से नहीं डरता हूं, जो करना है कर लें।
राहुल गांधी ने हिटलर से की भाजपा की तुलना
राहुल गांधी ने बीजेपी की तुलना हिटलर से की है। उन्होंने कहा, ‘हिटलर भी चुनाव जीतकर आता था। मुझे भी सारी संस्थाएं दे दें, मैं चुनाव जीतकर दिखाता हूं।’ इसके अलावा राहुल गांधी ने जीएसटी को आपदा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार 24 घंटे झूठ बोलती है।
कांग्रेस विचारधारा के लिए लड़ती, इसलिए ये डरते हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, ‘ये गांधी परिवार पर इसलिए हमला करती है, क्योंकि हम विचारधारा के लिए लड़ते हैं। हमारी विचारधारा के देश में करोड़ों लोग हैं।’ उन्होंने कहा कि जब देश को बांटा जाता है तो हमें दर्द होता है। जब देश में किसी दलित को पीटा जाता है तो मुझे दर्द होता है। हमारी पार्टी उनके लिए लडती है, जिसका दर्ज भाजपा को होता है प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर कहा, ‘मेरे पर जब भी आक्रमण होता है, उससे मुझे आनंद आता है। मैं इससे सीखता हूं। मुझे इन कार्रवाइयों से काफी खुशी मिलती है।’
ईडी की पूछताछ के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सरकार के खिलाफ जितना बोलूंगा, मेरे खिलाफ उतनी अधिक कार्रवाई होंगे। जो धमकाता है वह डरता है। मैं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा।’
