Spread the love

शिमला : हिमाचल में 32 वर्ष बाद बागवान फिर आंदोलित हुए हैं। पहले छिटपुट क्षेत्रों में वामपंथी धरना प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब बागवानों को विपक्ष का भी साथ मिल गया है। न केवल कांग्रेस साथ में है, बल्कि तीसरे विकल्प की खोज में निकली आम आदमी पार्टी भी बागवानों के संग खड़ी है। समय रहते सत्ताधारी दल भाजपा ने डैमेज कंट्रोल न किया तो फिर 27 विधानसभा क्षेत्रों में इसका असर होगा। आंदोलन और तेज हुआ तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ जाएगी। खासकर सेब बहुल शिमला जिले में कमल खिलाने में बड़ी दिक्कतें आएंगी। यह जिला कांग्रेस का गढ़ है। इस पर सेंध लगाने में भाजपा को अधिक कामयाबी नहीं मिल पाएगी।

दशर्नकाारियों ने कोटगढ़ में 1990 में बलिदान प्राप्त बागवानों को याद किया। इससे पहले 1987 भी आंदोलन हुआ था। इसके बाद बड़ा आंदोलन नहीं हुआ। इस बार वैसे ही हालत पैदा हो रहे हैं। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कोटगढ़ जाकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी थी।

जोइया मामा के लगे नारे

पहले नवबहार में और फिर छोटा शिमला में जोइया मामा सुणदा नै, बागवानों का मांनदा नै के नारे लगे। इससे पहले बजट सत्र के दौरान जोइया मामा मानदा नै, कर्मचारियों को सुणदा नै के नारे लगे थे। ये इंटरनेट मीडिया में बहुत वायरल हुए थे। तब सरकार ने नारे लगाने वालों पर केस दर्ज किया था। कई शिक्षकों के तबादले भी किए थे। दर्शन करने आए लोगों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। सड़क बंद कर रखी थी। वहां एक महिला ने शौच जाने का आग्रह किया, लेकिन पुलिस कर्मी उलझ पड़े। वामपंथी नेता फालमा चौहान ने ऐसे पुलिस कर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। प्रदर्शन स्थल से सचिवालय के पिछली ओर कवर करने गए पत्रकारों के साथ भी पुलिस ने उचित व्यवहार नहीं किया। उन्हें अपना कार्य करने से रोका गया।

प्रदशनकारियों ने कहा कि आंदोलन किसी पार्टी विशेष का नहीं बल्कि गैर राजनीतिक संगठन संयुक्त किसान मंच का है। उन्होंने कहा कि बागवान की रोजी- रोटी खतरे हैं। इसलिए सब एकक मंच के नीचे एकजुट हुए हैं। हालांकि यह एकता कब तक बनी रहती है, यह भी देखना बाकी है।

By admin

Leave a Reply