Spread the love

सोलन : भाजपा ने कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को नाहन के बड़ा चौक में केन्द्र सरकार के विरुद्ध रोजगार संघर्ष यात्रा को फ्लॉप शो करार दिया। भाजपा ने रैली के आयोजन स्थल पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों ने कांग्रेस को इस प्रकार नकार दिया है कि कांग्रेस नेताओं को बड़ा चौक जैसे छोटे से स्थल पर रैली करने पर मजबूर होना पड़ा।

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, राकेश गर्ग ने कहा कि यह यात्रा दरसल रोजगार, मंहगाई और जनता से जुड़े विषयों के लिए नहीं, बल्कि गांधी परिवार के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार की कार्रवाई को रोकने के लिए दबाव बनाने के लिए किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद जिस प्रकार देश के हर वर्ग का ध्यान रखा वह दुनिया में मिसाल है।

कोरोना संकट के बीच दुनिया के जहां बड़े बड़े देश पस्त हो गए वहीं भारत ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना संकट का डट कर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस की यह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन गांधी परिवार के विरुद्ध चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों में हो रही कार्रवाई को रोकने के लिए दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply