Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों कांगड़ा से पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र राणा ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

काजल राजनीति में जिला परिषद के रास्ते से आए। वह पहले निर्दलीय विधायक बने थे। वही बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें कांग्रेस में लाया। गौरतलब है कि भाजपा में जाने की अटलकों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को पवन काजल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को इस पद का जिम्मा सौंपा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता से छह-छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद लिया गया है और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दोनों विधायकों पर कार्रवाई की गई है।

By admin

Leave a Reply