शिमला| हिमाचल आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शिमला में बिना उचित दस्तावेजों के पंजाब नंबर की एक गाड़ी से 85,86,000 की कीमत के सोने के आभूषण पकड़े हैं। यह कार्रवाई बीती रात सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान पूनम ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने शिमला के नजदीक शोघी में नाके के दौरान की। जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने जब नाके पर सोने के आभूषण ले जा रहे वाहन के चालक से जरूरी दस्तावेज मांगे तो वह इन्हें प्रस्तुत नहीं कर पाया।ऐसे में विभाग ने गुड्स एंड सर्विस टेक्स के प्रावधानों के अनुसार गाड़ी चालक को 5,30,000 रुपये का जुर्माना लगाया। आबकारी एवं कराधान विभाग शिमला के आयुक्त रवि सूद ने इसकी पुष्टि की है। टीम में एसीएसटीई संतोष कुमार, एएसटीईओ बलदेव सिंह ठाकुर के अलावा दिला रामऔर हरीश ठाकुर शामिल रहे।
