राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को खेल के प्रति जागरूक करना है। तथा खेल को बढ़ावा देना है।
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। 29 अगस्त को मनाने का कारण यह है कि इस दिन भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यान चन्द कुशवाहा का जन्म हुआ था। मेजर ध्यान चन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने हॉकी खेल में भारत का नाम ऊँचा किया था, इस लिए इनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय खेल दिवस कब है? National Sport day 2022 date इस साल राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2022 दिन बुधवार को है।
मेजर ध्यानचन्द जीवन परिचय….
मेजर ध्यानचन्द का जन्म 29 अगस्त 1905 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। मेजर ध्यानचन्द वह शख्सियत है जिनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचन्द हॉकी से गेंद को इस प्रकार चिपका कर रखते थे मानो उनकी हॉकी में जादू हो। इसी लिए उन्हें “हॉकी विज़ार्ड [Hockey Wizard]” का टाइटल भी दिया गया था। उन्होंने हॉकी में अपने करियर की शुरुआत 1926 में की थी और देश को ओलंपिक में (1928, 1932 और 1936) तीन बार लगातार स्वर्ण पदक दिलाया था।
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिन पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को खेलों और खेल की भावनाओं से परिचित कराना है। खेलों के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश तथा राज्यों में कई खेलों का आयोजन कराया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना है।
लोगों को खेल प्रति जागरूक करने के लिए 2015 सें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, राष्ट्रीय युवा खेल, राज्यों की यूनिवर्सिटी द्वारा अनेक गेम्स प्रोग्राम का आयोजन कराया जाता है।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खेल का आयोजन कराया जाता है। जैसे- कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई गेम्स, दक्षिण एशियाई गेम्स, तथा दुनिया का सबसे बड़ा गेम्स ओलंपिक जैसे गेम्स का आयोजन कराया जाता है। जिसमें देश-दुनिया के लाखों खिलाड़ी भाग लेते है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में प्रत्येक वर्ष अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति स्वयं अपने हाथों से खिलाड़ियों को देते है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक खेल पुरस्कार दिये जाता है। देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार “ध्यानचन्द पुरस्कार” है। जिसे पाने का हर खिलाड़ी का सपना होता है।
खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार
-
देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार “ध्यानचंद अवार्ड” है इसी दिन दिया जाता है।
-
अर्जुन खेल पुरस्कार
-
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार [नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड],
-
राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड
-
द्रोणाचार्य अवार्ड और अन्य पुरस्कार दिये जाते है।
