शिमला : हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में संगठन के भीतर आपसी सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। कुल्लू की आनी विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक में किए गए फेरबदल से कार्यकर्ता नाखुश हैं।
हिमाचल कांग्रेस ने आनी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रकेश को पद से हटाकर उपेंद्र कांत मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में ब्लॉक के कांग्रेस के कार्यकर्ता चंद्रकेश को पद से हटाए जाने की का विरोध कर रहे है और पहले भी होलीलोज में इसका विरोध करने पहुंचे थे ,लेकिन कोई सुनवाई नही हैं। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
गुरूवार को आनी से शिमला पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश को पद से हटाकर उपेंद्र कांत मिश्रा को जिम्मेदारी दिए जाने का मामला उठाया। आनी से शिमला पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शादी लाल ने कहा कि, पार्टी ने एक ऐसे ब्लॉक अध्यक्ष को बदलना, जिसने लोकसभा उपचुनाव में अपने क्षेत्र से 7 हजार से अधिक वोटों के लिए दिलाई हो, गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि, अध्यक्ष को गलत समय पर बदला गया है. ऐसे में यह निर्णय पार्टी पर भारी पड़ सकता है
