शिमला : आज के दौर में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है, वहीं बीते कल शिमला IGMC में एक टैक्सी चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। टैक्सी चालक ने लाखों रुपए से भरे बैग को वापिस उसके मालिक को लौटा दिया। मामला संजौली का है जहां सुबह एक व्यक्ति संजोली में टैक्सी में बैठा और आईजीएमसी में उतर गया
लेकिन पैसे से भरा पैकेट टैक्सी में ही भूल गया। टैक्सी चालक संजय ने अन्य सवारियों को पूछा लेकिन सब ने उनका पैकेट होने से इंकार किया, वहीं टैक्सी चालक ने पैसों से भरा पैकेट IGMC पुलिस चौकी में दे दिया वहीं कुछ देर बाद व्यक्ति IGMC पहुंचा तो टैक्सी चालक ने उन्हें पहचान लिया और उसे पुलिस चौकी में पैसे देने की बात कही वहीं पुलिस ने उन्हें पैसे वापिस कर दिए।
टैक्सी चालक संजय ने कहा कि सुबह उनकी टैक्सी में एक व्यक्ति के पैसे से भरा पैकेट उनकी गाड़ी में रह गया था और उसको लेकर अन्य लोगों से पूछा लेकिन किसी ने भी पैकेट उनका होने से इंकार किया और इस पैकेट को IGMC पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को सौंपा गया और जिनका पैसा था उन्हें लौटा दिया है।
वहीं विनोद का कहना है कि आज भी ईमानदारी जिंदा है और उनका पैसे से भरा पैकेट टैक्सी में रह गया था लेकिन उन्होंने दो लाख दस हजार का पैकेट उन्हें वापिस लौटा दिया है। वहीं पुलिस कर्मी का कहना है कि टैक्सी चालक ने पैसे से भरा पैकेट दिया था उनकी टैक्सी में किसी व्यक्ति का ये पैकेट रह गया था पैकेट खोला तो उसमें दो लाख दस हजार थे और एक व्यक्ति आया और पैकेट गुम होने की बात कही और ये पैसे उस व्यक्ति को लौटा दिए है।
