सोलन : केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आज सोलन पहुंची जहां उन्होंने महिला मोर्चा सम्मेलन में जनसभा को सम्बोधित किया। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने माता शूलिनी मन्दिर में जाकर पूजा अर्चना की वहीं उसके बाद वे जनसभा कार्यक्रम में पहुंची।
इस दौरान केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बेहतर कार्य केंद्र और प्रदेश में कर रही है,और निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में भी यूपी उत्तराखंड की तरह मिशन रिपीट भाजपा सरकार करने वाली है और इसमें अहम भूमिका महिला मोर्चा निभाने वाली है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के राज में 70 साल में मात्र आठ करोड़ घरों में नल से जल मिला। आज मोदी व जयराम ने 2 वर्षों में 8.64 करोड़ घरों में पानी पहुंचाया। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महंगाई की बात करती है
उन्होंने कहा कि आज देशभर में विकास का दौर चल रहा है, हर घर की समस्या को भाजपा दूर कर रही है, हर घर में नल, बिजली व्यवस्था, सड़कों के जाल इन सब के लिए विकास कार्य डबल इंजन की भाजपा सरकार कर रही है।
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज भारत कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है और ये कांग्रेस के खोटे काम का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि हिमाचली बेहद समझदार है और यह अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके लाभ के लिए भाजपा काम करता है, उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जो भी योजनाएं चल रही है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी जयराम ठाकुर बारीकी से जमीनी स्तर पर सभी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर विकास के बलबूते पर हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा मिशन रिपीट करने वाली है।
