Spread the love

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कराची में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 9 विकेट पर 556 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 148 रन ही बना सकी। हालांकि इसके बावजूद साल 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फॉलो ऑन नहीं दिया। पाकिस्तान को 148 रन पर समेटकर 408 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 97 रन बनाकर घोषित की और पाकिस्तान के सामने 506 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने नाबाद 44 रन और लाबुशेन 44 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर 7 रन बनाकर आउट हुए।मिचेल स्टार्क के तीन विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन थकी हुई पाकिस्तानी टीम पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया। ऑस्ट्रेलिया के पहली घोषित पारी नौ विकेट पर 556 रन के जवाब में पाकिस्तानी टीम महज 148 रन के भीतर सिमट गयी जो दो दिन से ज्यादा समय तक क्षेत्ररक्षण करने के बाद 53 ओवर ही खेल सकी।  पाकिस्तानी पारी में सबसे बड़ी साझेदारी अंतिम विकेट के लिये नौमान अली (नाबाद 20 रन) और शाहीन अफरीदी (19 रन) के बीच 30 रन की रही। पदार्पण कर रहे मिशेल स्वेपसन ने अफरीदी को पगबाधा आउट कर टीम की पारी खत्म की।

By admin

Leave a Reply