Spread the love

सोलन : जिला सोलन में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली की मांग को लेकर बीते रविवार से कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। जिसका सिलसिला आज दूसरे दिन भी जारी है इनका कहना है कि ये हर मंच और हर माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी मांगे उठा चुके है लेकिन सरकार उनकी और कोई ध्यान नही दे रही है अनिश्चित काल हड़ताल पर बैठे एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की एक ही मांग है पुरानी पेंशन की बहाली। जब तक यह मांग नहीं मानी जाती तब तक कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी रहेगा। आपको बता दें कि इस क्रमिक अनशन में पेंशनर संघ सोलन भी इनके समर्थन में साथ खड़ा है इनका भी यही कहना है कि सरकार को इनकी पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल करनी चाहिए..

आपको बता दें कि ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी वोट फॉर OPS मुहिम के तहत क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। इनका कहना है कि अगर OPS लागू नहीं की गई तो आनेवाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना कोई बड़ी बात नहीं है। छत्तीसगढ़ राजस्थान और झारखंड की सरकारों ने यह कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि 1,35,000 कर्मचारी प्रदेश भर में है और करीब 10 हजार कर्मचारी उसमें सोलन जिला के हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग अपने बुढ़ापे को ध्यान में रखते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों को भाजपा सरकार पर पूरा विश्वास है, लेकिन अगर सरकार अब भी उनकी मांग पर ध्यान नहीं देती है तो चुनाव में इसका असर सरकार को देखने को जरूर मिलेगा।

By admin

Leave a Reply