. न्यू कथेड़ में बनने वाले अस्पताल का हुआ भूमि पूजन, काम हुआ शुरू...
सोलन : क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन का निमार्ण कार्य शनिवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। आगामी दो सालों के भीतर लोगों को नए भवन में स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की सभावनाए हैं। नए भवन निमार्ण पर करीब 90 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जिसमें से प्रदेश सरकार द्वारा 29 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
स्वीकृत राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा करवाई जा चुकी है। नए भवन निर्माण कार्य को आरंभ करने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डा . राजीव सहजल द्वारा भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान लोक निर्माण विभाग अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय अस्पताल के लिए बाई पास कथेड़ में भूूमि का चयन किया गया है। बता दे कि चयनित भूमि पर पिछले साल सितंबर माह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शिलान्यास किया गया था। नए भवन निर्माण के लिए बाई पास कथेड़ में 79 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं नए अस्पताल भवन में मातृ शिशु के लिए 50 बैड् का अस्पताल अलग से बनाया जाएगा। अस्पताल में 200 बैड अन्य रोगियों के लिए होगे। नए भवन में इन्फिक्शियस वार्ड की सुविधा अलग होगी। नए भवन में पार्किंग की समस्या से भी नहीें झूझना नहीं पड़ेगा। (एचडीएम)
छह मंजिला होगा नए अस्पताल का भवन
नया अस्पताल भवन छह मंजिला होगा। भवन में बनने वाले अलग अलग ब्लॉक को जोडऩे के लिए कनेक्टिविटी अंदर ही अंदर दी जाएगी। निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व लोक निर्मार्ण विभाग द्वरा मृदा परीक्षण के लिए सैंपल भेजे थे, जो कि जांच में खरी उतरे हैं।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन
क्षेत्रीय अस्पताल के नया भवन आधुनिक सेवाओं से लैस होगा। आधुनिक सुविधाए होने से रोगी और उनके तीमारदारों को आईजीएमसी और पीजीआई चंडीगढ़ के चक्कर काटने से भी निजात मिलेगी। इस भवन में ट्रामा सेंटर की भी सुविधा होगी।
कथेड़ बाइपास में अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भूमि पूजन किया गया। नए भवन पर करीब 90 करोड़ रुपए लागत आएगी। नए भवन का निर्माण 79 बीघा भूमि पर किया जाएगा। अस्पताल का नया भवन आधुनिक सेवाओं से लैस होगा
