Spread the love

इन दिनों हार्ट हटैक से होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं. दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसका खास ख्याल रखना चाहिए. इसके लिए खाने से लेकर एक्सरसाइज तक लोग मेहनत करते हैं. क्योंकि दिल हमारे शरीर के सभी पार्ट्स में खून और ऑक्सीजन पहुंचाता है. इसलिए दिल का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. कई बार लोग लापरवाही करते हुए दिल से जुड़ी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं. आजकल गल् खान पान के चलते युवाओं को गैस की समस्या भी हो रही है. कई बार तो दिल में उठे दर्द को लोग सीने में गैस फंसने का बहाना देते हैं. लेकिन बाद में ये परेशानी बढ़कर हार्ट अटैक के रूप में आती है. जानकारों का मानना है कि   खून का पतला होना हार्ट अटैक का कारण हो सकता है. साथ ही जब दिल की आर्टरीज में ब्लड क्लॉट होता है तब हार्ट के फंक्शन पर असर आता है.

जानकारों की मानें तो इस तरह होने वाली मौतों से लोग सावधानियां बरतकर बचाव सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप हार्ट अटैक से जुड़ी कुछ अहम बातें जान लें.

आखिर क्यों बढ़ रहा Heart Attack का कहर?
अपोलो हॉस्पिटल की कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा के मुताबिक आज के दौर में कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा है. इसकी सबसे बड़ी वजह बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और अत्यधिक स्ट्रेस (Stress) है. स्मोकिंग, एल्कोहल, खाने-पीने की गलत आदतें और बिल्कुल फिजिकल एक्टिविटी न करना भी हार्ट अटैक की बड़ी वजह होती हैं. बड़ी संख्या में युवा बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट का सेवन करते हैं, जो हार्ट के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है. इससे हार्ट अटैक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है. अत्यधिक एक्सरसाइज और डांस से भी हार्ट पर दबाव बढ़ जाता है, जो हार्ट अटैक की वजह बनसकता है. जानें Heart Attack के प्रमुख लक्षण

– सीने में अचानक तेज दर्द होना
– सीने का दर्द जबड़े तक पहुंच जाना
– सीने में भारीपन महसूस होना
– दिल की धड़कन अचानक तेज होना
– सांस लेने में दिक्कत महसूस होना
– अचानक बहुत ज्यादा पसीना आना
– थकान, एनर्जी लॉस या बेहोशी होना

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा कहती हैं कि आज के दौर में हर उम्र के लोगों को हार्ट अटैक का खतरा है. सभी लोगों को समय-समय पर हार्ट का चेकअप कराना कराना चाहिए. इसके अलावा जिम जॉइन करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट से जरूर कंसल्ट कर लेना चाहिए. इसके अलावा सभी लोगों को सोने और जागने का सही समय तय करना होगा. खाने-पीने को लेकर सावधानी बरतनी होगी. जंक फूड से बचना होगा. स्ट्रेस को मैनेज करना बहुत जरूरी है. हर दिन 40 मिनट में कम से कम 4 किलोमीटर वॉक करनी चाहिए. स्मोकिंग व एल्कोहल से दूरी बनाने में ही फायदा है.

By admin

Leave a Reply