शिमला : हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों से चरित्र प्रमाण पत्र मांगने के प्रशासन के फरमान को लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला बताया और इस पर कड़ी आपति जताई। प्रशासन की ओर जारी फरमान में कवरेज करने के लिए पत्रकारों को पास लेने के अलावा एसपी से चरित्र प्रमाण पत्र लेने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। चौहान ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली दफा है कि पत्रकारों से इस तरह चरित्र प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने इस आदेश को गंभीरता से लिया है और इस आदेश को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।
