सोलन : पांच सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बिलासपुर में होने वाली आभार रैली में जिला सोलन से हजारो की संख्या में कार्यकर्त्ता जाएंगे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष वैद्य ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कल बिलासपुर के लुहुणु मैदान में होने वाली आभार रैली में जिला सोलन से भी हजारो की संख्या में भाजपा कार्यर्ता बिलासपुर के लुहुणु मैदान माननीय प्रधानमंत्री जी को सुनने जाएंगे I आशुतोष ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव रहा हैI
आशुतोष ने कहा की जहा एक और माननीय प्रधानमंत्री आभार रैली को संबोधित करेंगे वाही दूसरी और AAIMS बिलासपुर का भी लोकार्पण करंगे I AAIMS के लोकार्पण से जहा प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी वाही केंद्र तथा प्रदेश सरकार की आयुष्मान भारत योजना तथा HIM CARE योजना के कार्ड धारको को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज प्राप्त होगा I जहां एक ओर माननीय प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से प्रदेश की जनता में एक उत्साह देखने को मिल रहा है वाही दूसरी और जिला सोलन भी इस से अछुता नहीं है क्यों के प्रधानमंत्री जिला सोलन के नालागढ़ में बनने वाले MEDICAL DEVICE PARK की तथा पिंजौर-नालागढ़ फौरलेन की भी आधारशिला रखंगे जिस से नालागढ़ तथा आसपास जी जनता भी लाभान्वित होगी I
