Spread the love

शिमला| राजधानी में लोगों को फेस्टीवल सीजन में भी मंहगी सब्जियां खरीदनी पड़ रही है। हालांकि अब फेस्टीवल समाप्त हो गए है, लेकिन बावजूद इसके सब्जियों के दामों में तेजी छाई हुई है। लोकल मटर की फसल आने के कारण इनके दामों में गिरावट आई है, लेकिन लाल सोना के दाम चढ़ गए है। राजधानी की सब्जी मंडी में मटर जहां अब 160 रुपए से घटकर 80 रुपए पर पहुंच गया है, वहीं टमाटर के दाम अब 60 रुपए पहुंच गए है।जानकारी के अनुसार लोगों को राहत देने वाले आलू प्याज के दामों में भी हल्का उछाल आया है। जहां इनके दाम 30 रुपए प्रतिकिलो चल रहे थे और अब बढक़र 35 रुपए प्रतिकिलो हो गए है। इसके अलावा शिमला मिर्च, कटहल, करेला, आंवला आदि के दामों में भी अच्छी खासी वृद्धि चली हुई है। हालांकि अब मंडी में लोकल सब्जियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गए है, जिससे आने वाले समय में इनके दामों में गिरावट आने की संभावनाएं है।
यह रहे सब्जियों के दाम
आलू 35 रुपए
प्याज 35 रुपए
टमाटर 60 रुपए
मटर 80 रुपए
आंवला 80 रुपए
कटहल 80 रुपए
शिमला मिर्च 80 रुपए
करेला 60 रुपए
फ्रांसबीन 60 रुपए
हरा प्याज 60 रुपए
फूलगोभी 40 रुपए
पत्तागोभी 50 रुपए
जिमीकंद 60 रुपए
बैंगनी 50 रुपए
भिंडी 40 रुपए
सिंघाड़ा 40 रुपए
घीया 40 रुपए
शलगम 40 रुपए
खीरा 30 रुपए
मूली 30 रुपए
फलों के यह रहे दाम
रॉयल सेब 80-60
गोल्डन सेब 60-40 रुपए
अनार 160 रुपए
अमरूद 80 रुपए
संतरा 80 रुपए
जापानी फल 60 रुपए
नाशपाती 80 रुपए
कीवी 100 रुपए बॉक्स
केला 50-60 रुपए दर्जन
मौसमी 60 रुपए

By admin

Leave a Reply