Spread the love

शिमला। हिमाचल में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटके पर झटका लगता जा रहा है। मंगलवार को आप पार्टी छोड़कर आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया और पार्टी में शामिल हुए।इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने इन सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि आओ मिलकर प्रदेश और शिमला को मिलकर उन्नति के शिखर पर ले जाने का केप्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप आदमी पार्टी पदाधिकारियों का आज कांग्रेस परिवार में शामिल होना ज़रूर कांग्रेस को मजबूती देगा ।

एक एक आदमी के जुड़ने से काफिला बनेगा और हम सब की ताकत और सब की बेहतरी के लिए काम करने की शक्ति बढ़ेगी। इस मौके पर ममता चंदेल,वीना रघुवंशी ,साहिल ठाकुर,योगेश कुमार और पल्लवी शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामा है।

By admin

Leave a Reply