Spread the love

मंडी| जिले में पधर के पास पठानकोट-मंडी हाईवे में टेंपो और कार में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोग गुजरात के सूरत शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।हादसे में घायल हुए चारों लोगों को 108 एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। पधर पुलिस ने केस दर्ज करके हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे की पुष्टि DSP पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। DSP ने बताया कि जोगेंद्रनगर की तरफ से आ रहे टेंपो HP29-B9549 और मंडी की तरफ से आ रही कार UK17-TA-0348 के बीच गवाली के समीप सरवाला नाला के पास एक तीखे मोड़ पर जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में टेंपो चालक अश्वनी कुमार निवासी गुम्मा तहसील जोगेंद्रनगर, कार सवार रानी बेन (50), तुलसी दास (66) और घनश्याम (55) (तीनों सूरत गुजरात के रहने वाले) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक जख्मी को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।

वहीं बीच सड़क हादसा होने के बाद नेशनल हाईवे करीब आधा घंटा जाम रहा। इससे हाईवे के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के मौके पर पहुंचने बाद हाईवे पर लगा जाम बहाल हो पाया। पधर पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

By admin

Leave a Reply