Spread the love

हमीरपुर| हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के टौणी देवी निवासी अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। आज शाम 4 बजे बेहद गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्‍हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। आज अर्जुन अवार्ड लेकर दो दिन बाद विकास सात फेरे लेंगे।विकास ठाकुर दो दिसंबर को परिण्‍य सूत्र में बंधेंगे। विकास ठाकुर लुधियाना की डाक्टर प्रीति के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगे। दोनों लुधियाना में विवाह के बंधन में बंधेंगे। प्रीति पंजाब में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हो रही है। कुछ समय पहले ही इनकी सगाई हुई थी व अब शादी के बंधन में बंधेंगे।5 दिसंबर को वह टौणीदेवी स्थित अपने पैतृक गांव पटनोण में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे तथा प्रीतिभोज (धाम) भी देंगे। शादी में दूल्हा व दुल्हन के परिवार व रिश्तेदार शामिल होंगे। पांच तारीख को परिवार के सदस्‍यों सहित गांव के लोग व रिश्‍तेदार समारोह में शामिल होंगे।

लुधियाना से लेकर दिल्ली और गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है। वहीं लोग विकास व उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार के सदस्‍यों का कहना है विकास आगे भी इसी तरह गांव, जिला, देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

देश के लिए जीते हैं तीन मेडल

विकास ठाकुर ने राष्‍ट्रमंडल खेलों में 2014 में रजत, 2018 में कांस्‍य और 2022 में फि‍र से देश के लिए रजत पदक जीता है। विकास मौजूदा समय में लुधियाना में रहते हैं। लेकिन उनका पैतृक गांव हमीरपुर जिला के टौणी देवी में स्थित है। विकास ठाकुर भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं। वायुसेना में नौकरी के साथ वह देश के लिए खेलते भी हैं।वेट लिफ्टर विकास ठाकुर और उनकी मंगेतर डाक्‍टर प्रीति की सगाई की तस्‍वीर। दो दिन दिन बाद दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे।

By admin

Leave a Reply