शिमला : साल के आखिरी रोज भूकंप के झटकों से हिमाचल प्रदेश की जमीन हिली है। शनिवार सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर राज्य में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र बिंदु मंडी जिला में जमीन से 05 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 थी। तीव्रता कम होने की वजह से अधिकांश लोग इसे महसूस नहीं कर पाए। भूकंप से किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
