Spread the love

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश पूर्व विधायक परिषद के पदाधिकारी परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधायक बाबूराम जी गौतम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी से मिले । परिषद के इन पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री को शानदार एवं जानदार बजट प्रस्तुत करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी । इसी के साथ इन पदाधिकारियों ने पूर्व विधायकों को पेश आ रही कुछ समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री से व्यापक एवं विस्तार से चर्चा की । बैठक में विधानसभा सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार पूर्व विधायक परिषद के उपाध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार , परिषद के महामंत्री एवं अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द शर्मा पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सिंघी राम पूर्व विधायक मनजीत डोगरा , पूर्व विधायक चिरंजी लाल के अतिरिक्त हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह , प्रधान सचिव वित्त प्रवोद सक्सेना व विधानसभा सभा के सचिव महोदय ने विशेष रुप में भाग लिया ।

By admin

Leave a Reply