रामपुर : रामपुर के बाजीरबावड़ी के पास निरमंड मार्ग पर एक युवक को पुलिस ने 6.50 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी आरोपी युवक कि पहचान 33 वर्षीय सतपाल पुत्र भादरू राम गांव कैंशल डाकघर लगौटी तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले कि पुष्टि कर बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस थाना रामपुर का दल गश्त पर था। इस दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे बाजीरबावड़ी के पास निरमंड मार्ग पर एक ऑल्टो कार एचपी 92-1678 को देखा. पुलिस ने जब ऑल्टो कार को रोका तो पुलिस को देख वाहन में सवार एक मात्र युवक घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर घबराए युवक कि तलाशी ली तो उससे 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट कि धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है.
उधर, रामपुर पुलिस ने दूसरे मामले में एक 34 वर्षीय कार सवार को 2.56 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। रामपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एचपी 10A-6937 को जांच के लिए रोका तो चालक के पास से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है और व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
