Spread the love

. • हिमाचल निकेतन, राष्ट्रीय राजधानी में ठहरने का तीसरा विकल्प : सुक्खू 

दिल्ली : हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज दिल्ली (Delhi) के द्वारका में सेक्टर 19 स्थित राज्य अतिथि गृह हिमाचल निकेतन (State Guest House Himachal Niketan) का शिलान्यास (Foundation Stone) किया। इस पांच मंजिला भवन को बनाने का मकसद देश की राजधानी में पढ़ाई कर रहे छात्रों को ठहरने की सुविधा प्रदान करना भी है। इस भवन के निर्माण पर 18.70 करोड़ की लागत आएगी। सीएम सुक्खू ने दो साल के भीतर हिमाचल निकेतन बनाने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल निकेतन में 2 (VIP Set) वीआईपी सैट, 40 सामान्य कमरों को मिलाकर कुल 81 कमरों का निर्माण किया जाना है। भवन के धरातल में 53 गाड़ियों और 87 दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह व पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली (RS Bali) भी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply